


देहरादून ब्यूरो
विगत 3 सितम्बर 2026 को टपकेश्वर मंदिर प्रांगण से अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान के तत्वाधान, मैं एक3 दिवसीय यमुना सफाई संरक्षण एवं ग्लेशियर गाँव गंगा बचाओ जनजागरण यात्रा का शुभारंभ किया। टपकेश्वर मंदिर के महंत भरतगिरी जी महाराज ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह सफाई अभियान यात्रा हरिप्रयाग, कालसी होते हुए यमुना के सभी घाटों में सफाई संकल्प जनजागरण अभियान करते हुए 4 एवं 5 सितंबर को त्रिवेणी घाट, गंगनानी, बड़कोट जिला उत्तरकाशी पहुंचेगी। इस दौरान जल जीवन, जंगल, ग्लेशियर बचाव के लिए गोष्ठी एवं सांस्कृतिक तथा उद्यान कृषि सांस्कृतिक विकास मेले का आयोजन किया जाएगा। साथ ही स्वतंत्र संग्राम सेनानी तारादत्त, स्मृति प्रतिभा सम्मान, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं अखंड रामायण पाठ होगा। साथ ही पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण पर भी चर्चा होगी। यात्रा को हरी झंडी दिखाते समय मध्य प्रदेश, उत्तराखंड के साथ ही विभिन्न राज्यों के सैकड़ों श्रद्धालु अलग-अलग वाहनों से पहले टपकेश्वर मंदिर प्रांगण पहुंचेंगे। इसके बाद कालसी घाट होते हुए तमाम घाटों पर सफाई अभियान चलाते हुए 4 सितंबर को गंगनाड़ी, बड़कोट पहुंचेगी। इस मौके पर आचार्य अजय नौटियाल, कथा भक्त आचार्य, मनोज सेमवाल महंतगिरीजी महाराज, कुसुम खंडवाल, आशिष डोभाल, ब्रिज स्वीट्स शाॅप एवं सुमित्रा राणा, कंचन पासवान, बिक्कू शर्मा, सुनील शर्मा, रमेश कनोजिया, राजन कनौजिया, दिव्यांशु डिमरी अंजना डिमरी, दीक्षा डिमरी, अध्यक्ष सुनील शर्मा, उमेश कुशवाहा, जयंत पाल, अशोक पटेरिया।, राधा बल्लभ शास्त्री, आचार्य, प्रदीप पाठक आदि श्रद्धालु और भक्त मौजूद रहे। इस मौके पर सभी लोगों ने शपथ ली कि वह अपने आसपास की सभी नदियों को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखेंगे और इसके साथ ही किसी भी तरह की गंदगी नदियों में नहीं फैलाएंगे।
